back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में काला बाजारी करने वालों से निपटेंगे सोशल चौकीदार

गाजियाबाद, 30 मई(हि.स.)। गाजियाबाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से दवाइयों ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल उपकरणों का कालाबाजारी व जमाखोरी करने वाले तत्वों से सोशल चौकीदार निपटेंगे। सोशल चौकीदार संगठन के संस्थापक केके शर्मा ने रविवार को यह घोषणा की। उनका कहना है कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह से लोग मरे और जमाखोरी व कालाबाजारी की गई, उससे समाज का हर वर्ग न केवल चिंतित है बल्कि डॉक्टरी पेशे से जुड़े जमाखोरों प्रति नाराजगी भी है। इसी को लेकर सोशल चौकीदार संगठन ने ऐसे जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से निपटने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए उन्होंने कुछ फोन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर इन समाज के दुश्मनों के बारे में जानकारी दे सकता है। केके शर्मा ने बताया कि जो आपदा काल में कालाबाजारी किया है, धनउगाही की ऐसे लोगों को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। बताया कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। लोगों से अपील की है कि किसी अपने की जान बचाने के लिए मजबूरी में अगर आपको बहुत महंगी दवाइयां ब्लैक में खरीदनी पड़ी है या अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने के लिए आपको अलग से पैसे देने पड़े है या फिर ईलाज के दौरान आपका ध्यान रखने के लिए अलग से पैसे देने पड़े हैं या फिर आपसे बिल अनाप-शनाप लिया गया है तो आप इसकी सूचना निम्न फोन नंबरों (के०के० शर्मा- 9910267491, दिनेश शर्मा- 9910229998, राज शर्मा-9990039868) पर व्हाट्सएप के माध्यम से एवं ईमेल- [email protected] पर दे सकते हैं ताकि समाजविरोधी लोगो को। सबक सिखाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Advertisementspot_img

Also Read:

Shefali Jariwala Death: मामले में वॉचमैन ने सुनाई आंखों देखी, बताया बीती रात क्या हुआ?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से जहां पूरे ग्लैमर वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं 42 साल की...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵