back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुमराह और अक्षर ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को दिए मजेदार जवाब

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मजेदार जवाब दिए। इंग्लैंड के लिए दो जून को रवाना होने से पहले बुमराह ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, रिसेट मोड ऑन। इस पोस्ट पर अक्षर ने जवाब देते हुए लिखा, सही है। इसके बाद बुमराह ने अक्षर के मैसेज का जवाब देते हुए मशहूर वेबसीरीज मिर्जापुर-2 के डायलॉग की लाइन लिखते हुए कहा, यह भी ठीक है। दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए। इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के नाम हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵