back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : सोमवार के दिन वास्तु के हिसाब से क्या खरीदें और क्या नहीं !!

Vastu Upay : वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, उसी तरह कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें सोमवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

नई दिल्ली , 13 नवंबर 2023 : पौराणिक काल से ही हिंदू धर्म में विभिन्न प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं और कई चीजों को शुभ और अशुभ से जोड़कर देखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, किसी भी काम को करने का सही समय और सही दिन होता है, और इसके साथ ही किसी भी चीज की खरीदारी को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। दिन के हिसाब से कहा जाता है कि कोई भी सामान खरीदने से पहले एक बार यह जान लेना चाहिए कि क्या आज वह वस्तु खरीदने का सही दिन है या नहीं। जैसा कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, उसी तरह कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें सोमवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं…

सोमवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए? अक्सर हम कुछ ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जो हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले दिन और तारीख का खास ख्याल रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन अनाज, कला से संबंधित वस्तुएं, कॉपी-किताब, खेल से जुड़ी चीजें, गाड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स आदि को नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन इन वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।

सोमवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है? सोमवार का दिन शिव जी के अलावा चंद्रमा को भी समर्पित होता है और इसलिए मान्यता है कि सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। चंद्रमा को सफेद रंग पसंद है, जो शीतलता और शांति का प्रतीक है। इसलिए मान्यता है कि सोमवार को चावल खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि चावल का रंग भी सफेद होता है। साथ ही सोमवार को सफेद कपड़े शरीर पर धारण करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵