back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: पान का पत्ता खोलेगा आपकी तरक्की का भाग्य, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में पान के पत्ते से जुड़े ऐसे कई राज बताए गए हैं जिनके द्वारा जीवन में आने आने वाले कष्टों का निवारण होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 8 January 2024 : वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़ पौधों के द्वारा भी घर में सुख शांति बनाए जा सकती है। लेकिन आज हम बात करेंगे पान के पत्ते की जैसे तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है वैसे ही पान के पत्ते का भी विशेष महत्व है। ऐसी कोई पूजा नहीं है जिसमें पान की पत्ते का इस्तेमाल न किया जाता हो।पान के पत्तों को तांबूल भी कहा जाता है। पान के पत्तों को शास्त्रों में बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पान को नैवेद्य रूप में चढ़ाया जाता है। वास्तु शास्त्र में पान के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं, जिसको करने से जीवन में आने वाली तमाम तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

पान के पत्तों के वास्तु उपाए

  • पान के पत्तों में हल्दी मिलाकर पूरे घर में इसका छिड़काव करना चाहिए।इस उपाय से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों में वास्तु संबंधी दोष होता है वहां पर हमेशा ही नकारात्मक शक्तियां मौजूद रहती हैं। घर पर नकारात्मक ऊर्जाएं होने से व्यक्ति काफी तनाव में रहता है। घर में नकारात्मक ऊर्जाएं होने से धन हानि और असफलताएं मिलती है।

  • शनिवार के दिन 5 पान के पत्ते को एक साथ धागे में बांधकर अपने घर या ऑफिस में पूर्व दिशा में रखें। इस तरह से कई हर शनिवार को ये उपाय को दोहरता जाएं। पुराने हो चुके पत्तों को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

  • पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। मंगलवार और शनिवार के दिन 11 पान के पत्ते लेकर उन पर लाल चन्दन से राम नाम लिखें और पीले या लाल धागे से उनकी एक माला बनाकर हनुमानजी के गले में धारण करवा दें एवं रोग मुक्ति की प्रार्थना करें ऐसा करने से कितना भी बड़ा रोग हो खत्म हो जाता है।

  • हम अक्सर देखते हैं की दांपत्य जीवन में आपसी मनमोटाव होने लगता है और घर का माहौल काफी खराब हो जाता है। एसे में शुक्रवार के दिन पान के पत्ते में गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को लगाकर मां लक्ष्मी की फोटो के सामने अप्रित करे । इस तरह के उपाय को लगातार 4 शुक्रवार को करते रहें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्याार बढ़ाने के साथ-साथ घर का माहौल भी ठीक हो जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...