back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : भूलकर भी ना करें यह गलती वरना हो जाएंगे कंगाल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

हर इंसान अपने जीवन में सफल बनना चाहता है जिसके लिए वह हर चीज करने को तैयार होता है। और कभी-कभी तो हम कुछ ऐसी चीज भी कर देते हैं जिसके द्वारा हमें अच्छे फल के बजाय उसका गलत प्रभाव मिलता हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 23 December 2023 : आज की बढ़ती दुनिया में हम कितना भी पैसा कमाए लेकिन घर में पैसा टिकता ही नहीं है। मानो इधर से आया और उधर चला गया। हर कोई आज के समय एक सफल इंसान बनना चाहता है। और वह मेहनत भी करते हैं लेकिन इस सब के बावजूद भी आपको जीवन में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो वास्तु की कुछ गलतियां इसका कारण हो सकती है। क्योंकि हम अपने घर में जो भी कुछ करते हैं वह सब वास्तु के अनुसार अगर होता है तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है लेकिन अगर वही चीज गलत हो गई तो आपके जीवन से सुख शांति और संपत्ति जाने लगती है और इस बात का हमें हमेशा ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए हम आपको कुछ गलतियां के बारे में बताते हैं।अगर आप अनजाने में ये कर रहे हैं तो आपको इन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए।

भूल कर भी ना करें यह गलतियां

  • आपने यह भी सुना होगा कि टूटी हुई तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आती है जिससे विवाद होने की संभावना बनती है।

  • अगर आप अपने कपड़े, चप्पल-जूते आदि चीजें घर में बिना व्यवस्थित रखे इधर-उधर फेंक देते हैं तो यह बहुत गलत है क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत नाराज होती हैं।

  • घर के मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए अगर घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा हो तो बनते काम बिगड़ जाते हैं और इस वजह से बहुत मेहनत करने के बाद भी आप कई कामों में सफल नहीं हो पाते हैं।

  • घर में नल को खुला कभी ना छोड़े बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह अशुभ होता है।इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय परफ्यूम जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि तेज सुगंध आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपका बाथरूम कभी भी किचन के सामने या उससे सटा हुआ और दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए।

अपनाएं वस्तु से जुड़े यह उपाय

  • घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास रखें। ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति और संपत्ति आती है।

  • वास्तु की मानें तो उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

  • घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों और हाथ से पैसा गिर रहा हो। ऐसी तस्वीर लगाने पर आपके घर में धन की कमी कभी नहीं होती।

  • अगर घर के बड़े मुखिया भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का हर रोज जाप करते है तो उसके यहां सुख और शांति का वास रहता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵