back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: इस दिशा में झाड़ू रखने से आप हो सकते हैं कंगाल जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज को हर एक जगह रखने का नियम बताया गया है। जिसका उपयोग करके हम अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 16 December 2023 : वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर चीज को रखने के लिए क उचित दिशा निर्धारित की गई है, जिससे उस दिशा को तो लाभ मिलता ही है,साथ ही उस घर, कार्यालय या अन्य जगह पर स्थित व्यक्ति को भी बहुत लाभ मिलता है। आज हम बात करेंगे झाड़ू की वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू की एक दिशा निर्धारित की गई है कि उसे किस स्थान पर रखना है लेकिन अक्सर हम घर में झाड़ू को कहीं भी राख देते है। ऐसा करने से हमारे ऊपर वास्तु दोष लगता है और हमारे कामों में बढ़ती है।

इस दिशा में झाड़ू रखना होता है शुभ

झाड़ू घर की सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है झाड़ू से हम घर की साफ सफाई करते हैं ताकि हमारे घर में लक्ष्मी मां की कृपा हो और वही झाड़ू को लक्ष्मी मां का स्वरूप भी कहा जाता है। दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना काफी शुभ होता है। और माता लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है लेकिन कुछ विशेष अवसरों पर ही इसकी पूजा की जाती है। लेकिन आम दिनों में झाड़ू को पूजा स्थान पर रखने में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने में झाड़ू-पोछे को रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि घर के ईशान कोण या दक्षिण-पूर्व दिशा में झाड़ू ना रखें।

छुपा कर रखना चाहिए झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को अक्सर लोगों की नजरों से छुपा कर रखना चाहिए उसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां लोगों की नजर ना जा सके। इसके अलावा झाड़ू को कभी उल्टा या खड़ी स्थिति में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को सदैव लेटा कर ही रखें. ऐसा ना होने पर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵