back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुबह सपने में दिखे ये चीजें, तो पैसों की होने वाली है बारिश

सपना देखना एक प्रक्रिया है जिसे कोई नहीं रोक सकता वही स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जो सपने आपको सुबह में आते हैं वह शुभ अशुभ दोनों होते हैं। निर्भर करता है की आपने किस तरह का सपना देखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोते समय सपने आना स्वाभाविक है यह किसी भी वक्त कुछ भी आ सकता है। सपनों को लेकर यह भी कहा जाता है की इनका सीधा संबंध हमारे वास्तविक जीवन से होता है। इतना ही नहीं सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का भी विशेष महत्व होता है। इसके अलावा आपने बड़े-बूढ़े या मम्मी, पापा के मुंह से सुना होगा की जो सपने सुबह 5 बजे आते हैं, वह सच होते हैं। यह सच है कि सुबह का सपना सच होता है, कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनका सुबह के समय दिखना शुभ माना जाता है। अगर, कुछ ऐसी खास चीजें आपके सपने में आती है, तो आपकी किस्मत भी बदल सकती है।

हाथी का दिखना

अगर आपको भोर के समय सपना आ रहा है और आप अपने सपने में सफेद हाथी देख रहे हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं सपने में सफेद हाथी देखने का यह मतलब होता है की आपकी बरकत होने वाली है और माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होने वाली है।

चिटियों का दिखना

अगर आपको सुबह के समय देखे गए सपने में चीटियां दिखाई दे रही है, तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। सपने में चीटियों के देखने का यह मतलब होता है कि कहीं पर लंबे समय से आपका रुका हुआ पैसा जल्द से जल्द आने वाला है।

पेड़ पर चढ़ना

कई बार ऐसा होता है की अजीबो गरीब सपने भी आते हैं, जिनका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। अगर आप सो रहे हैं और सपने में पेड़ पर चढ़ रहे हैं, तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको धन प्राप्त होने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।

खून-खराबा देखना

अगर आप अपने सपने में खून-खराबा देख रहे हो तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह सपना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना आना शुभ संकेत देता है जो धन संपत्ति से जुड़ा हुआ होता है इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए कार्य फटाफट होने लग जाते हैं।

बारिश दिखना

अगर आपको सुबह के सपने में बारिश होती हुई नजर आ रही है तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना शुभ होता है। इसका यह अर्थ है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है इसके अलावा आपको ढूंढ संबंधी लाभ होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...