back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: बिजनेस की शुरुआत करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

अगर आप नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। वास्तु में बताई गई बातों से आपके बिजनेस में तरक्की होती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 4 March 2024। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी बिजनेस की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर करनी चाहिए। इससे कार्य सफल होता है। अगर कोई व्यक्ति बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो उसे वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। क्योंकि वास्तु के हिसाब से की गई चीजों से आपका भाग बदल जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपने कोई बिजनेस शुरू किया है तब आप अपने ऑफिस के बाहर एक बजाने वाली घंटी जरूर लगाएं। क्योंकि घंटी सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचती है।

आपने कई दुकानों, प्रतिष्ठानों में देखा होगा कि प्रवेशद्वार पर ही एक्वेरियम लगा हुआ होता है। उसमें रंग बिरंगी मछलियां होती हैं। यह देखने में तो अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपको पता है इसमें वस्तु का विशेष राज छुपा होता है। एक्वेरियम किसी भी बिजनेस में उसके विकास का कारक बनता है, इससे बिजनेस बढ़ता है। इसीलिए आप भी अपने ऑफिस के प्रवेश द्वार पर एक्वेरियम जरूर लगवाएं।

आप अपने ऑफिस या दुकान में जिस तरफ मुंह करके बैठते हैं वह दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। वास्तु के हिसाब से आपको दुकान में या ऑफिस में हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा में ही बैठना चाहिए। इससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।

वास्तु के अनुसार रंग भी आपके बिजनेस में काफी फायदा ला सकता है इसीलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप जो बिजनेस चला रहे हैं, उसमें आपको हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। जैसे कि सफेद रंग, इससे आपके कार्यालय या दुकान में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्य करने में आपको एक मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी।

ऑफिस हो या दुकान हर बिजनेस में माता लक्ष्मी का प्रवेश करती है जब वहां साफ सफाई बनी रहती है। इसीलिए आपको साफ सफाई का काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि अगर साफ सफाई नहीं रही तो माता लक्ष्मी उसे जगह से रूठ जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...