back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखें, बनेगा आपका हर काम

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। वास्तु के अनुसार ऐसे कई टिप्स हैं जिनका सही से पालन करने से आपके जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 17 January 2024: वास्तु शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं वास्तु के हिसाब से घर में कई सारी चीज होती है। जिनका सही से उपयोग करके हम अपने जीवन में बिगड़े भाग्य क्यों सही बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं वास्तु शास्त्र से जुड़ी ऐसी कई टिप्स के बारे में जिन्हें हमें जरूर अपनाना चाहिए।

अपनाएं वास्तु की ये अनोखी टिप्स

Vastu Tips 0ccf80e6d68a798ce209cada3d7e75ac.jpg

घंटी

वास्तु के हिसाब से घर के मुख्य द्वार पर घंटी से बनी कोई भी वस्तु लगानी चाहिए क्योंकि घंटे की आवाज से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

Vastu Tips 55a2604a8c9ca58a66011fec93f84f3b.jpg

शीशा

शीशा एक ऐसी वस्तु है जो हर घर में रहता है। लेकिन कभी भी टूटा हुआ शिक्षा अपने घर में नहीं रखना चाहिए और ना ही उसे टूटे हुए शीशे में अपना चेहरा देखना चाहिए। कहते हैं टूटे हुए शिक्षा में देखने से आप के बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

Vastu Tips 8195ed32c9ef7832209203972a555e3d.jpg

साफ बर्तन

अगर ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में रसोई घर हो तो उस रसोई घर के अंदर गैस चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दें और रसोई के ईशान कोण में साफ बर्तन में जल भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहेगा और कहीं धन अटका हुआ है तो उसके मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Vastu Tips 564385bffb3392e89be671cd31330897.jpg

देवी लक्ष्मी की तस्वीर

घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, इससे घर में समृद्धि का वास होता है। साथ ही अगर आप उत्तर दिशा में तोता की तस्वीर लगाएंगे तो पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

Vastu Tips 3d3dcf6f0439d8c6d4ca4c3cef992347.jpg

पानी की टंकी

पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनाकर पानी की टंकी रखना चाहिए। वास्तु के नियमानुसार यह बहुत ही शुभ होता है।

Vastu Tips 78d200eeebdbe670dba5fcc28f96e313.jpg

काले घोड़े की नाल

घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना गया है। नाल का मुख नीचे की तरफ होना चाहिए। मान्यता है कि इससे बुरी नजर से बचाव होता है और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।

Vastu Tips 3dcaa75b5bd50aa64586708b10fd2b32.jpg

झाड़ू

घर में साफ सफाई करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। वही हिंदू धर्म में झाड़ू को भी लक्ष्मी मां का एक स्वरूप माना जाता है। वहीं कहते हैं कि दिन ढलने के बाद कभी भी घर में साफ सफाई या झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ऐसा करने से लक्ष्मी घर से रूठ जाती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...