back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: घर में ये पौधे लगाने से बिगड़ेगा आपका भाग्य, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

कई लोग घरों में पौधे लगाना पसंद करते हैं, कुछ पौधे घर के वास्तु के लिए शुभ माने जाते हैं, वहीं कुछ के नकारात्मक फल मिलने की संभावना होती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 6 January 2024: हरे भरे पेड़ पौधें घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ घर का वातावरण भी शांत रखते हैं। हम अक्सर अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते रहते हैं। लेकिन क्या हम जानते हैं की पेड़ पौधें में भी वास्तु दोष का एक अलग नियम बताया गया है। कुछ पौधें ऐसे होते हैं जिन्हें हमें अपने घर में कभी नहीं लगना चाहिए क्योंकि इससे हमें नकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और हमारे घर में वास्तु दोष बना रहता है जिसके कारण हमारे जीवन में कई सारी कठिनाइयां आने लगती है।

भूल कर भी घर में न लगाएंगे ये पौधे

बेर का पौधा

वास्तु के अनुसार न केवल घर में बल्कि घर के आसपास भी बेर का पेड़ नहीं होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है समस्त पौधों में से सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव देने वाला पौधा बेर का ही माना जाता है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आने लगती है।

कपास का पौधा

वैसे तो कपास का पौधा बहुत ही काम देखा जाता है। लेकिन कहते हैं कि कपास का पौधा घर में नहीं लगना चाहिए। क्योंकि इस पौधें को लगाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार, ये पौधें दुर्भाग्य और गरीबी को निमंत्रण देने वाला होता है, इसलिए इन पौधों को घर से बाहर ही रखना चाहिए।

बबूल का पेड़

बबूल का पेड़ अक्सर अपने घर पर आसपास देखा जाता है। वास्तु के हिसाब से बबूल जीवन में संकट लाने वाला होता है। बबूल के पेड़ से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है और घर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो जाता है। और इस पेड़ की वजह से घर के कई लोग बीमार भी हो सकते हैं। इसीलिए यह पेड़ कभी नहीं लगना चाहिए, और अगर घर के आसपास हो तो उसे काट देना चाहिए।

मुरझाया पौधा

कभी भी घर में मुरझाए हुए पौधे ना लगाएं ऐसे पौधों के घरों में रहने से बने काम बिगड़ते हैं।घर में अगर बुके या गुलदस्ता रखते हैं, तो इनके सूखने या मुरझाने से पहले इन्हें हटा दें। यह घर में कलह का कारण बनते हैं।

कैक्टस

कैक्टस देखने में तो काफी खूबसूरत लगते हैं, लेकिन वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस तरह के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵