back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली बिल बकाएदारों को 255 करोड़ रुपए की रियायत

मुंबई, 27 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र की प्रमुख बिजली प्रदाता कंपनी महावितरण ने महाकृषि ऊर्जा अभियान के तहत 8 लाख 6 हजार 105 बिजली बिल बकाएदारों को 255 करोड़ 2 लाख रुपए की रियायत दी है। महाकृषि ऊर्जा अभियान के तहत मूल बिजली बकाए में से 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करके ग्राहकों ने शत प्रतिशत बिजली बिल बकाए से मुक्ति पाई है। कृषि पंप किसानों को बड़े पैमाने पर राहत मिली है। बिजली बिल बकाए की राशि में 66 फ़ीसदी छूट दी जा रही है। इसमें 44 लाख 44 हजार 165 किसानों की कुल 45 हजार 780 करोड़ 19 लाख रुपए के कुल बकाए में से 10 हजार 421 करोड़ रुपए की छूट दी गई है। इसीतरह 4 हजार 672 करोड़ 81 लाख रुपए के ब्याज व विलंब शुल्क में छूट दी गई है। इस योजना के अनुसार कृषि ग्राहकों के पास 30 हजार 693 करोड़ 55 लाख रुपए संशोधित मूल बकाया है। अभियान के तहत बकाएदारों ने 330 करोड़ 42 लाख रुपए बिजली बिल का भुगतान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵