back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नानी ने पूरी की श्याम सिंघा रॉय की शूटिंग

हैदराबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगु स्टार नानी ने अपनी आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म श्याम सिंघा रॉय की शूटिंग पूरी कर ली है। नानी ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, शूट पूरा हुआ। एक महान टीम के साथ काम करने के बाद शानदार परिणाम आता है, पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होता है, हैशटैग श्याम सिंघा रॉय। बैनर निहारिका एंटरटेनमेट के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, एक महान स्टार के साथ, एक महाकाव्य फिल्म बनाने के लिए एक सहायक टीम बनी। विशेष धन्यवाद डियर नेचुरल नानी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक बंगाली व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे और अभिनेत्री साई पल्लवी और कृति शेट्टी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। श्याम सिंघा रॉय का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है, इसमें मैडोना सेबेस्टियन भी हैं। पिछले साल ओटीटी पर हीरो के रूप में अपनी 25वीं फिल्म वी रिलीज करने वाले अभिनेता को अपनी नई तेलुगू फिल्म टक जुगादीश् की रिलीज का इंतजार है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵