back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने टीकाकरण जागरूकता के लिये होर्डिंग लगाने का दिया निर्देश

सहरसा,29 मई(हि.स.)। जिले में कोविड टीकाकरण में लोगों की कोई खास अभिरुचि नहीं रहने को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारियों को टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है लोगों को टीका के प्रति उत्साह कम होता जा रहा है। जिले में कोविड टीकाकरण सत्र स्थलों की संख्या बढ़ायी जा रही है। लेकिन उन बढ़े हुए सत्र स्थलों की संख्या के अनुरूप जिले में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।जबकि जिला स्तर से लेकर सभी प्रखंडों में निर्धारित स्थलों पर यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भेजे पत्र में पंचायत स्तर पर किये जा रहे टीकाकरण के बारे में बताया की पंचायत स्तर पर स्थापित किये गये कोविड टीकाकरण सत्र स्थलों पर बहुत कम संख्या में लोग टीका लगवा रहे हैं।जिसका एकमात्र कारण टीकाकरण को लेकर आमजनों मे भ्रांति का फैलना है। जबकि टीका कोविड से बचाव का एक सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है।कोविड के टीका का सिर्फ सकारात्मक प्रभाव है तथा इसके प्रभाव से पुनः संक्रमित होने का खतरा काफी कम है। कोविड टीकाकरण के धीमी गति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निदेशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग करें। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को जारी किये पत्र के माध्यम से निदेशित किया है की वे अपने-अपने प्रखंडों में उपस्थित रहकर कोविड टीकाकरण की मॉनिटरिंग करते हुए प्रखंड में पदस्थापित पदाधिकारी के सहयोग से पंचायत के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए केन्द्रों तक जाने के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान वरीय पदाधिकारी द्वारा लोगों के बीच फैले भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए।उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निदेशित किया है कि टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य जगहों पर होडिंग लगवाना सुनिश्चित करें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

सोहेल खान ने हेलमेट न पहनने पर माफी मांगी, क्लॉस्ट्रोफोबिया को बताया वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान हाल ही में उस समय विवादों में घिर गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵