back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में इस बार 1300 से अधिक घाटों पर होगी छठ पूजा, मंत्री कपिल मिश्रा बोले- अब तक का होगा सबसे भव्‍य आयोजन

दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की है। मंत्री कपिल मिश्रा का कहना है कि इस साल दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन भव्य होने वाला है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली सरकार ने छठ पर्व को लेकर कई तैयारियां की है। राजधानी में पहली बार 1300 से ज्यादा घाटों पर भव्य और ऐतिहासिक छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वासुदेव घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए। 

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मौके पर दिल्ली सरकार, नगर निगम और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री मिश्रा ने कहा कि इस बार की छठ पूजा दिल्लीवासियों के लिए अब तक की सबसे भव्य और सुव्यवस्थित होगी।

अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा – मंत्री कपिल मिश्रा

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस साल राजधानी में छठ पूजा का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा और भव्य पर्व बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और सांस्कृतिक माहौल में छठ महापर्व मनाएं। कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे, ताकि हर श्रद्धालु को सहज और सुगम अनुभव मिल सके।

“रेखा गुप्ता सरकार काम से जवाब दे रही है, बातों से नहीं” 

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि जमीन पर काम करके दिखाती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यह पहली छठ पूजा है और इसी अवसर पर यमुना तट पर पारंपरिक ढंग से पूजा की अनुमति दी गई है। मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली के लाखों श्रद्धालुओं और विशेषकर पूर्वांचल समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।

“पिछली सरकार ने छठ पर रोक लगाकर आस्था को ठेस पहुंचाई थी”

 

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्व सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई थी, जो पूर्वांचल समाज की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों तक श्रद्धालुओं को यमुना तट पर पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे लाखों लोगों की आस्था आहत हुई। कपिल मिश्रा ने कहा कि अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हर श्रद्धालु के साथ खड़ी है। इस बार छठ पर्व न केवल स्वतंत्र रूप से, बल्कि गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

दिल्ली में छठ पर्व की ये हैं तैयारियां 

राजधानी दिल्ली में इस बार छठ पूजा के आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी घाटों पर सफाई, रोशनी, टेंट, बैरिकेडिंग और मेडिकल सहायता जैसी व्यवस्थाओं को पहले से अधिक सुदृढ़ किया गया है। यमुना घाटों पर जलस्तर की निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस वर्ष का छठ पर्व न केवल आस्था और परंपरा का प्रतीक होगा, बल्कि यह दिल्ली की एकता, समरसता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव भी बनेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...