back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: इन चीजों का न करें दान जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र ?

दान देना अच्छी बात होती है लेकिन वास्तु के हिसाब से हर किसी सामान का दान नहीं किया जाता। ऐसा करने से आप पर ही संकट आ जाता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 3 March 2024। हमें अक्सर यही सिखाया गया है कि दान देना बहुत पुन्य का काम होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज ऐसी होती हैं जिनका ना दान देना चाहिए और ना दान लेना चाहिए। ऐसा करने से कई सारी मुसीबतें आप पर आ जाती हैं।

इन चीजों का ना करें लेन देन

कपड़ा

अक्सर हम देखते है की लोग दोस्ती यारी में एक दूसरे के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमें किसी के पहने हुए कपड़ों को कभी भी नहीं लेना चाहिए। इसका कारण यह है कि उस कपड़े में उस व्यक्ति की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है जो हमारे जीवन को भी प्रभावित करती हैं। खास कर नकारात्मक ऊर्जा। इसके साथ ही किसी के कपड़े पहनने से उससे जुड़ी कई बीमारियां भी आपको संक्रमित करती है।

झाड़ू

झाड़ू घर की साफ सफाई करने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करती है। झाड़ू को हम लक्ष्मी माता का भी नाम देते हैं और दिवाली के समय में झाड़ू को घर लाते हैं। लेकिन अगर हम वही झाड़ू किसी और को देते हैं तब हमारे घर की लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश कर जाती है। और ऐसा कहते हैं कि अगर किसी और से झाडू मांग कर आप अपने घर की साफ सफाई करते हो। तो उसे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में आ जाती है। इसलिए हमें किसी और का इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू नहीं लेना चाहिए।

नमक

नमक नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है इसीलिए नमक से घर में पूछा भी लगाया जाता है। लेकिन अगर हम नमक किसी के घर से लाते हैं। तो उसे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी हमारे घर में आ जाती है। इसीलिए किसी से नाकम बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵