back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (निशानेबाजी) : एयर राइफल फाइनल में नहीं पहुंच सके पंवार, दीपक

टोक्यो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय राइफल निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक कुमार रविवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। इस स्पर्धा में वर्ल्ड नम्बर-2 और नौवें क्रम पर काबिज निशानेबज पंवार और दीपक ओलंपिक खेलों में पदार्पण कर रहे थे। दीपक 624.7 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहे, जबकि पंवार 622.8 के स्कोर के साथ असका शूटिंग रेंज में क्वालीफिकेशन चरण में 32वें स्थान पर रहे। दीपक और पंवार को पहली दो सीरीज में कम स्कोर की शूटिंग के बाद कैच-अप खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन यह दोनों के लिए फाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष-8 निशानेबाजों में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था। चीन के हाओरन यांग 632.7 के साथ चार्ट में सबसे ऊपर रहे। इसके बाद अमेरिका के लुकास कोजेनिस्की और विलियम शैनर क्रमश: 631.5 और 630.8 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे क्रम पर रहे। स्लोवाकिया के पैट्रिक जेनी 630.5 के साथ चौथे स्थान पर रहे। अन्य फाइनलिस्ट में तुर्की के ओमर एकगुन, आरओसी के व्लादिमीर मास्लेनिकोव, हंगरी के इस्तवान पेनी और चीन के लिहाओ शेंग शामिल हैं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵