back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए करें वास्तु के ये अनोखे उपाय

कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होने से व्यक्ति के तरक्की में बाधा आने लगती है और जीवन में सफलता और कामयाबी नहीं मिलती।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।4 April 2024। सूर्य ग्रह के बाद बृहस्पति ग्रह ही सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। अगर आपकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो आपकी शादी विवाह, घर, कारोबार और नौकरी में कई तरह की बढ़ाएं उत्पन्न होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताएं गए उपायों का पालन करके आप इसे मजबूत बना सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करें और पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति ग्रह की भी आप पर कृपा बनी रहती है।

गुरु गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र ‘ऊँ बृं बृहस्पते नम:’ मंत्र का 108 बार या एक माला जाप करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में गृह बहुत मजबूत बनता है।

केले का पेड़

गुरुवार के दिन आपको केले का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी पूजा अर्चना करना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और आपका बृहस्पति ग्रह काफी मजबूत होता है।

पीली वस्तुओं का दान

गुरुवार के दिन आपको पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए ऐसा करने से आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूती से विराजमान रहते है। और आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते है।

बृहस्पति देव का व्रत

गुरुवार के दिन आपको बृहस्पति देव का व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी कृपा आप पर बनी रहती है और आपकी कुंडली में सदैव विराजमान रहते हैं।

नाखून और बाल

गुरुवार के दिन कभी भी नाखून या बाल नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव रुष्ट होते हैं और आपके जीवन में इसका गलत प्रभाव पड़ता है।

इसका करें सेवन

जिस व्यक्ति का बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनको भोजन में चने के बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए।

पुखराज

जिनका बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनको पुखराज पहनना चाहिए। लेकिन इसको पहनने से पहले आपको किसी बड़े ज्योतिष आचार्य से सलाह लेना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵