back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग :बोकारो के अंजनी कुमार होंगे बीएसपी के नए ईडी वर्क्स

भिलाई, 29 मई(हि. स.)।आज शाम को स्टील अथाॅरिटी आफ इंडिया लि., नई दिल्ली ‘सेल’ से जारी सूची में पू17 मुख्य महाप्रबंधक पदोन्नत होकर कार्यपालक निदेशक बनें है। इसमें बोकारो इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक (लौह) के पद कार्यरत रहे अंजनी कुमार भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) नियुक्त किये गये है। इस सूूची में भिलाई इस्पात संयंत्र के दो मुख्य महाप्रबंधक पदोन्नत होकर कार्यपालक निदेशक बनाये गये है। भिलाई इस्पात संयंत्र के दो अधिकारी पी मुरूगेसन मुख्य महाप्रबंधक (यूनिवर्सल रेल मिल) पदोन्नत होकर दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) बनाये गये है। इसी तरह भिलाई में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) एस आर सूर्यवंशी पदोन्नति पर राउरकेला इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) बनाये गये है। सेलम इस्पात संयंत्र में 1990 में मैनेजमेंट ट्रेनीज टैक्निकल के पद से अपनी सेवा प्रारंभ करने वाले मुरूगेसन विभिन्न विभागों में कार्य करने के बाद अगस्त, 2019 में भिलाई में महाप्रबंधक (यूनिवर्सल रेल मिल) और फिर मुख्य महाप्रबंधक बने। जुलाई 1987 में राउरकेला इस्पात संयंत्र से अपनी कार्यसेवा प्रारंभ करने वाले एस आर सूर्यवंशी 2016 में महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत होकर भिलाई आये थे। वर्तमान में एस आर सूर्यवंशी भिलाई इस्पात संयंत्र में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) के पद पर पदस्थ थे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵