back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: नवरात्रि के आखिरी दिन जरूर करें ये वास्तु उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य

नवरात्रि के दौरान सभी जातक माता की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के आखिरी दिन आपको कुछ वास्तु उपाय करना चाहिए। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 5 April 2025। नवरात्रि शुरू होते ही सभी जातक माता के नौ रूपों की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।  ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दिन माता की पूजा करने से उनकी कृपा आपके घर परिवार को प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी इससे जुड़ा कई उपाय बताया गया है। अगर इसका पालन करते हुए आप कोई भी कार्य करते हैं तो आपके जीवन में सदैव बरकत होती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। 

नवरात्रि के आखिरी दिन करें वास्तु उपाय 

नवरात्रि के दौरान माता की पूजा अर्चना सब जाता करते हैं लेकिन नवरात्रि के आखिरी दिन आपको कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार अगर आपके घर परिवार में अशांति छाई हुई है लगातार दिन और रात लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं तब आपको नवरात्रि के आखिरी दिन पान के पत्ते पर केसर का लेप लगाकर इसे माता रानी के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से आपको इस स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि लगातार आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।  बिजनेस में भी आपका लॉस हो रहा है और कोई नया काम भी नहीं बन रहा है। तब आपको माता रानी की पूजा अर्चना करते समय नवरात्र के आखिरी दिन पान से जुड़ा यह उपाय करना चाहिए। पान के पेट में एक गुलाब रखें और माता रानी को अर्पित कर दें ऐसा करने से आपका सोया हुआ भाग्य उदय हो जाता है और लगातार आपके घर में तरक्की आना शुरू हो जाती है। 

अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है जिसके कारण आपके घर की बरकत नहीं हो रही है।आर्थिक तंगी जैसी समस्या लगातार बनी हुई है। तब आपको एक पान के पत्ते में माता दुर्गा के विशेष मंत्र लिखकर माता को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद आप उसे पान के पत्ते को अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा आपके घर परिवार में सदैव बनी रहेगी और आपकी तिजोरी कभी भी खाली नहीं होगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...