back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरला डीजी जेल बीकानेर में बोले ; ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए कैडेट्स करे विशेष सहयोग

बीकानेर, 26 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में बीकानेर संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पूर्व छात्र व वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अफसर ऋषिराज सिंह का शुक्रवार को कॉलेज में स्वागत, अभिनंदन किया गया। सिंह वर्तमान में केरल में पुलिस महानिदेशक जेल के पद पर कार्यरत है। प्राचार्य डॉ जी.पी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य एवं कॉलेज एल्युमनाई की अध्यक्ष डॉ कृष्णा तोमर, सहायक निदेशक डॉ राकेश हर्ष सहित अनेक संकाय सदस्यों ने सिंह का स्वागत किया। आईपीएस सिंह ने अपने उद्बोधन में केरल राज्य में कोरोना नियंत्रण में ट्रेंसिंग, ट्रेकिंग एवं ट्रीटमेन्ट पद्धति का विशेष रूप से उल्लेख किया। ऋषिराज सिंह ने स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृति पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम हेतु एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट्स से विशेष सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेण में आज भी महिला अशिक्षा एक गम्भीर समस्या है जिसमें भी एनएसएस स्वयं सेवकों को महती भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि केरल में आज भी लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या अधिक है। छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उन्होनें कहा कि आज जरूरत है कि महिलायें स्वयं अपनी सुरक्षा करने से परहेज नहीं करें। उन्होने कॉलेज प्राचार्य से महिला सुरक्षा संबंधी उपायों पर और अधिक कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पुरोहित, डॉ विक्रमजीत, डॉ बबीता जैन, डॉ जयशंकर आचार्य, डॉ सत्यनारायण जाटोलिया, डॉ सुरेन्द्र पाल मेघ सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में बढ़ रहा एंटीबायोटिक दवाओं का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई गहरी चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में एंटीबायोटिक दवाओं का बढ़ता उपयोग अब सुपरबग संकट की ओर इशारा कर रहा है। हाल ही में द लैंसेट...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵