नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।2 June 2024। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई बातें बताई गई है। जिनका पालन करके आप घर में हो रही आर्थिक तंगी और वास्तु दोष को कम कर सकते हैं। घर में रखा गया गलत जगह समान या कुछ हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण हमारे घर से लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं। और उन्हें प्रसन्न करने के लिए वास्तु की इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
दरवाजे और खिड़कियां
आप अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को पूरी तरह से खुल न रखें। जिस व्यक्ति के घर में दरवाजा और खिड़कियां हमेशा खुली रहती हैं उसे घर में नकारात्मक ऊर्जा बहुत जल्दी प्रवेश कर जाती है जिसके कारण घर में कई प्रकार की परेशानियां आने लगती है। इसीलिए यह गलती कभी ना करें।
माता लक्ष्मी की तस्वीर
घर में आप हमेशा लक्ष्मी माता की तस्वीर लगाकर रखें ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है और घर में पैसों की तंगी नहीं होती। तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की तस्वीर ऐसी लगाई जिसमें माता लक्ष्मी के साथ ऐरावत हाथी हो।
बाथरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका बाथरूम किचन के बगल या उससे सटा हुआ नहीं होना चाहिए। और दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। अगर आप घर बनवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें। इन दिशाओं पर बाथरूम होने से आपके घर में कुछ ना कुछ परेशानी होती रहती है।
घर की साफ सफाई
वास्तु के अनुसार जिस घर की साफ सफाई नहीं होती वहां माता लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं इसीलिए आपको हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखना चाहिए। अगर घर में जेल वह कचरा इधर-उधर बिखरा है तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें और घर को साफ सुथरा करें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





