back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान आंदोलन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे किसान नेता हिरासत में लिए गए

राकेश टिकैत 04 और 05 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे गुजरात अहमदाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि कानूनों के वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान नेता राकेश टिकैत 04 और 05 अप्रैल को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकरी देने वाले किसान नेता को युद्धवीर सिंह को पुलिस ने पत्रकार वार्ता के दौरान हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को अहमदाबाद के चांदखेड़ा में टिकैत के कार्यक्रम के संबंध में किसान नेता युद्धवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत 4 और 5 अप्रैल को गुजरात यात्रा पर आ रहे हैं और बनासकांठा के प्रसिद्ध मंदिर अंबाजी में दर्शन करने के बाद अपना दौरे के कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद में पालनपुर में किसान सम्मेलन होगा। सभा के बाद टिकैत ऊंझा उमियाधाम की यात्रा पर जाएंगे और गांधीनगर में रात बिताएंगे। अगले दिन 05 अप्रैल वे गांधी आश्रम जाएंगे। दोपहर में करमसद में सरदार स्मारक का दौरा करेंगे और बारडोली में किसान सम्मेलन करेंगे। किसान नेता युद्धवीर सिंह पत्रकारों से वार्ता कर रही रहे थे, तभी चांदखेड़ा पुलिस वहां पहुंची और युद्धवीर सहित कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस .

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵