back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये तैयार: ईरान के राजदूत

नयी दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा है कि उनका देश तेल और गैस के निर्यात के लिये रुपये-रियाल में व्यापार शुरू करके भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। राजदूत ने गुरुवार को एमवीआईआरडीसी वल्र्ड ट्रेड सेंटर और अखिल भारतीय उद्योग संघ (एआईएआई) द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में कहा,रुपया-रियाल व्यापार तंत्र दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे से सीधे व्यापार करने और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता लागत से बचने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान रूकी हुई ईरान-पाकिस्तान-भारत पाइपलाइन परियोजना को पुनर्जीवित करने और अन्य वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिये भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों के कारण भारत-ईरान के बीच व्यापार 2018-19 (अप्रैल-मार्च) के 17 अरब डॉलर से घटकर चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी) में अब दो अरब डॉलर से भी कम हो गया है। हालांकि, राजदूत ने कहा कि वास्तविक व्यापार आधिकारिक आंकड़ों से कम से कम छह गुना अधिक हो सकता है क्योंकि कई लेन-देन की रिपोर्ट नहीं की गयी है। चेगेनी ने कहा, यदि दोनों देश रुपया-रियाल व्यापार तंत्र शुरू करते हैं, तो द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। भारत यूरिया, पेट्रोकेमिकल्स और ईरान में उत्पादित आर्गेनिक फल जैसे कई उत्पाद ईरान से आयात करता है। भारत भी ईरान को कृषि वस्तुओं, दवा, लोहा और इस्पात, वाहन, क्लिंकर और सीमेंट निर्यात करता है। बैठक में चेगेनी ने कहा कि ईरान ने व्यापारियों, पर्यटकों और छात्रों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिये भारतीयों के लिये एक पेपर-लेस, इलेक्ट्रॉनिक मल्टीपल वीजा प्रणाली शुरू की है। –आईएएनएस एकेएस-आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵