back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति

-अखिल भारतीय सेवाओं के कर्मियों के समान मिलेगी सुविधा पटना, 26 मार्च (हि.स.)। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के घर बच्चे के जन्म लेने पर विभाग की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति मिलेगी।सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकार की ओर से मिलने वाली यह सहायता प्रथम दो संतानों तक ही सीमित होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रसव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, फिर भी प्रसव के दौरान कुशल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाती है तो मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। साथ ही माता एवं शिशु के स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। लिहाजा राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार उपचार नियमावली के नियम 26 के अनुसार राज्य सरकार को यह शक्ति है कि वह किसी भी व्यक्ति को, जो इस नियमावली के अधीन उपचार या इलाज के लिए प्राधिकृत नहीं है, उसके लिए उपचार की सुविधा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि चाहे बच्चे का जन्म नॉर्मल डिलेवरी से हो या फिर सीजेरियन, दोनों स्थितियों में सरकारी कर्मियों को विभाग की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति मिलेगी। इस संबंध में विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, मेडिकल कॅलेज अस्पताल के अधीक्षक और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर निर्देश का पालन करने को कहा गया है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय सेवाओं के कर्मियों और कई राज्य सरकार अपने कर्मियों को सामान्य प्रसव एवं सिजेरियन प्रसव के लिए मेडिक्लेम आधारित सुविधा उपलब्ध कराते हैं। अब बिहार सरकार भी यह सुविधा अपने सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की आम जनता के साथ सरकारी अधिकार और कर्मचारी भी सुरक्षित प्रसव को लेकर जागरूक बनें। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने यह खास पहल की है। हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...