back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर में बॉन्डेड डॉक्टर्स का वेतनामन हुआ कम, अब 55 हजार मिलेगा

-रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत 45 बॉन्डेड चिकित्सकों ने इस्तीफे की दी चेतावनी रायपुर, 29 मई (हि.स.)। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में काम कर रहे 45 बॉन्डेड डॉक्टर्स को संविदा चिकित्सक की तरह दिए जा रहे 75 हजार रुपये वेतनमान की जगह 55 हजार रुपये ही दिए जाएंगे। इस मामले में प्रदेशभर के कुल आठ सौ बॉन्डेड डॉक्टर्स ने इस्तीफे की चेतावनी दी है। वजह है सरकार की तरफ से लिया गया फैसला। इसके तहत इन डॉक्टर्स को दिया जा रहा 75 हजार का वेतनमान घटाकर 55 हजार कर दिया गया। इस फैसले से डॉक्टर्स नाराज हैं। उनका कहना है कि कोरोना के इस मुश्किल दौर में जहां दूसरे राज्य डॉक्टर्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं वहीं यहां हमारा हौसला तोड़ने का काम हो रहा है। बॉन्डेड डॉक्टर इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक अपनी शिकायत पहुंचा रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में काम कर रहे 45 बॉन्डेड डॉक्टर्स को लेकर कहा गया है कि उन्हें संविदा चिकित्सक की तरह दिए जा रहे 75 हजार रुपए के वेतनमान की जगह 55 हजार रुपए ही दिए जाएंगे। यहां काम करने वाले बॉन्डेड डॉक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि कुछ महीने पहले हमारे आंदोलन की वजह से हमें 75 हजार का वेतनमान दिया जा रहा था। मगर अब इस पर रोक लगाने का आदेश आया है। हमें संविदा चिकित्सक नहीं माना जा रहा। अब इस मामले में प्रदेशभर के कुल 8सौ बॉन्डेड डॉक्टर्स हमारे साथ हैं। अगर यह आदेश वापस नहीं लिया जाता डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि वो संविदा डॉक्टर्स को 75 हजार वेतनमान देंगे। जबकि, यूनिवर्सिटी में जब निरीक्षण होता है तब बॉन्डेड डॉक्टर्स को भी संविदा डॉक्टर के पद में दिखाते हुए यूनिवर्सिटी की मान्यता प्राप्त की जाती है। पिछले डेढ़ साल से हम इस महामारी के दौर में बिना रुके अपनी सेवाएं दे रहे हैं, न कोई प्रोत्साहन राशि मिलती है न ही कोई छुट्टी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵