बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि व ग्रामीण क्षेत्र विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल तिब्बत 13 हजार हेक्टेयर से अधिक बुनियादी कृषि भूमि का सुधार करेगा, और 1.3 लाख हेक्टेयर खेत की गुणवत्ता बढ़ाने की योजना लागू करेगा, और 50 हजार हेक्टेयर की उपजाऊ कृषि योग्य भूमि तैयार करेगा। साल 2025 तक तिब्बत में 2 लाख हेक्टेयर की उपजाऊ कृषि योग्य भूमि तैयार होगी। हाल के वर्षो में खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिएतिब्बत ने सक्रिय रूप से कृषि भूमि का सुधार करने, उपजाऊ कृषि योग्य भूमि का निर्माण करने, कृषि योग्य भूमि का जल संरक्षण करने, कच्ची सड़कें आदि बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने के माध्यम से व्यापक रूप से कृषि भूमि की गुणवत्ता को उन्नत किया, जिससे महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति क्षमता को लगातार उन्नत किया गया और खाद्य सुरक्षा को मजबूत किया गया। उपजाऊ कृषि योग्य भूमि के निर्माण के साथ-साथ तिब्बत में मौजूद हजारों साल पुराने कृषि तरीके भी बदल गए हैं। साल 2020 के अंत तक तिब्बत में कृषि मशीनरी उपकरण की कुल मात्रा 5 लाख 5 हजार से अधिक हो गई और समग्र मशीनीकरण दर 65 प्रतिशत तक पहुंच गई। (साभार : चाइना मीडियाग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके/एएनएम




