back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर : तेज रफ्तार ट्रक ने चार युवकों को रौंदा

कांकेर, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बारदेवरी में शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह सेना में भर्ती का सपना लिए वर्जिस करने के लिए निकले चार नवयुवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चारों नवयुवकों की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपित ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश कांकेर पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में जानेका सपना लेकर रोज सुबह उठ कर मेहनत करने वाले चार युवकों में ग्राम बारदेवरी के प्रणय देहरी 16 वर्ष, रोशन राणा 15 वर्ष, दिनेश नाग 11 वर्ष और पुष्पराज नागेश 16 वर्ष रोजना की तरह वर्जिस करने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चारों लड़कों को रौंद दिया। हादसे में चारो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे से थोड़ी दूर में चक्काजाम को देखकर भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही बस को मोडऩे के दौरान अपने ही कंडेक्टर को बस में दबा देने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई है। इस तरह आज सुबह पांच युवक अनायास ही काल के गाल में समा गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵