back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत, कई घायल; NSG-NIA की टीमें मौके पर रवाना

दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे तीन और गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे तीन और गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके के बाद मचा हड़कंप, इलाके में मची अफरातफरी

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों तक उसकी आवाज सुनाई दी। लोगों में दहशत फैल गई और इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को शाम करीब 6:20 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है कि क्या कार में विस्फोटक सामग्री (Explosive) थी या धमाका किसी तकनीकी खराबी से हुआ। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। गृह मंत्रालय ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस से तुरंत रिपोर्ट मांगी है और पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा बढ़ाई गई

लाल किला, दरियागंज, जामा मस्जिद और चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि लाल किला स्टेशन का गेट नंबर 1 फिलहाल बंद कर दिया गया है और मेट्रो संचालन बाकी गेटों से जारी है।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा

आंखों देखी गवाहों के अनुसार एक तेज धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में कार में आग लग गई। आसपास लोग चीखते हुए भागे। कुछ लोग जलती कार के पास फंस गए थे। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन कार का मलबा और आसपास के इलाके की फॉरेंसिक जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह का पता कुछ घंटों में चल जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵