back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित करें ये वस्तुएं, जल्द प्रसन्न होंगी माता

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आप किन-किन चीजों को चढ़कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 30 October 2024। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का बहुत महत्व है। आज के दिन माता लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कुछ ऐसी सामग्री अथवा वस्तुएं भी हैं जिन्हें चढ़ाकर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कई वस्तुओं के बारे में बताया गया है तो चलिए उसे जानते हैं। 

माता लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें ये वस्तुएं

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको माता लक्ष्मी को कमल गट्टा जरूर चढ़ाना चाहिए। कमलगट्टा बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि आज के दिन कमल गट्टे को चढ़ाकर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं और आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आने का वरदान देती हैं। 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के बाद आपको शंख में पानी भर के उसका छिड़काव करना चाहिए। और शंख की भी पूजा करनी चाहिए। हिंदू शास्त्र के अनुसार शंख की उत्पत्ति भी समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। और शंख में पानी भरकर छिड़काव करने से घर से नकारात्मकता दूर चली जाती है। और माता लक्ष्मी आपके घर में विराजमान रहती हैं।

अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी जैसी समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। तो आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर अर्पित करें। कमल के फूल में माता लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। इसलिए उन्हें कमल का फूल बहुत ही प्रिया है। ऐसा करने से आपके जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा और धन से जुड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
Next Story Follows