back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोपोर मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादी (लीड-1)

श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, सोपोर मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 2)। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई। अभी भी तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी,जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन करने के लिए बधाई दी है। आईजीपी कश्मीर ने कहा, मारा गया एक आतंकवादी फयाज वार नागरिक/सुरक्षा बलों के कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। वह उत्तरी कश्मीर में हिंसा का अंतिम अपराधी था। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵