back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: बिजनेस में तरक्की और नौकरी के लिए वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे

वैसे तो घर में हम कई पेड़-पौधे लगाते है। लेकिन वास्तु के अनुसार लगाए गए पेड़ पौधे हमें तरक्की के मार्ग पर ले जाते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1 May 2024। पेड़-पौधे जीवन में हरियाली के साथ-साथ सकारात्मक भी लाते है। अगर घर में पेड़-पौधे हो तो घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधे आपको जीवन की सही राह पर ले जाते है। जहां आपको सफलता प्राप्त होती है। तो लिए आज कुछ ऐसे ही पेड़ पौधे के बारे में जानते हैं जो आपको तरक्की दिला सकते हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा तो हर एक घर में होता है। आपको पता है तुलसी की पूजा करने से घर का वास्तु दोष सही रहता है। साथ ही आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन ध्यान रहे इसे हमेशा घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट लगाने घर में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है वही घर का वातावरण भी काफी शुद्ध रहता है जिससे आपकी सेहत भी काफी अच्छी रहती है। इस प्लांट को हमेशाउत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

मनी प्लांट

मनी प्लांट के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन उनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो इसका उपयोग तो करते है लेकिन उनको सही तरीका नहीं मालूम। मनी प्लांट को कभी सूखने ना दें अगर ऐसा हो रहा है तो उसे घर के बाहर निकाल दें वही मनी प्लांट की लताओं को कभी जमीन पर ना आने दें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

क्रासुला का पौधा

क्रासुला का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। घर में इस पौधे के होने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसके होने से घर में प्रेम भावना बनी रहती है। अगर आपके घर में कई दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहे हैं तो आप इस पौधे को जरूर लगाएं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵