back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: आपको तंदुरुस्त बनाने वाले दूध का जीवन पर पड़ता है कैसा असर? जाने वास्तु के अनुसार शुभ या अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध से जुड़ी कई सारी चीज बताई गई है। क्योंकि अधिकतर लोग बहुत कंफ्यूज रहते हैं कि दूध के गिरने का क्या प्रभाव होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में कई सारी परेशानियां का हाल बताता है। घर से लेकर आंगन, फूल और फल सबके बारे में अलग-अलग बातें होती है। लेकिन क्या आपको पता हैं आपको सेहतमंद बनाने वाला दूध के बारे में भी वास्तु में कई बातें बताई गई है।

दुध का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार उबलते हुए दूध का गिरना एक अशुभ संकेत माना गया है। इसका कारण यह है कि शास्त्र में दूध चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। जबकि गैस में जल रही आग मंगल का कारक होती है। ऐसे में उबलता दूध गिर जाने से घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दूध उबालते समय हमेशा सावधानी रखनी चाहिए।

दुध का हाथ से गिरना

अगर किसी व्यक्ति के हाथ से दूध गिर जाता है तब वह काफी अशुभ माना जाता है क्योंकि वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दूध गिरने से चंद्र दोष होता है। और ये दोष व्यक्ति को आर्थिक समस्या देता है जिसके कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता हैं।

घर से बाहर जाते समय

घर से बाहर जाते समय अगर दूध उबलता हुआ गिरने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका काम सफल नहीं होगा। अगर आपका जाना बहुत ही जरूरी है तब आप भगवान को कुछ मीठा चढ़ा कर जाएं।

दूध का शुभ संकेत

अगर सुबह के समय कोई व्यक्ति दूध पीता हुआ या फिर दूध खरीदना हुआ दिख जाए तो यह काफी शुभ संकेत होता है। अगर आप किसी काम के लिए जा रहे हो और ऐसा कुछ हो जाए तो आपका काम सफल हो जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...