back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीन विवाद में दो पक्षों में पथराव ,कई जख्मी

गिरिडीह, 28 मई ( हि. स. ) । गावां थाना क्षेत्र के मालडा तिवारी टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि गृह निमार्ण के कार्य में लगे राजमिस्त्री समेत परिवार के तीन अन्य सदस्यों को चोटें आई है। बताया जाता है कि पिछले एक माह से घर बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दस दिन पूर्व भी विवाद बढ़ने के कारण गावां थाना में लिखित शिकायत की गई थी। वहीं पंचायती के माध्यम से भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था। बात नहीं बनने पर गुरुवार को भी हल्की नोक झोंक हुई थी। वहीं शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव व मारपीट की घटना हुई। घटना में एक पक्ष के शहदेव तिवारी, पूनम देवी, दुलारी देवी सहित मिस्त्री को भी हल्की चोटें आई हैं। वहीं घर के खपरेली छत को भी नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर जब दूसरे पक्ष से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनके घर में कोई नहीं मिला। इधर, गावां थाना प्रभारी ने बताया कि 10 दिन पहले आवेदन दिए जाने व पंचायती होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पथराव के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं, जहां उन्हें इंजुरी स्लीप दिया गया है। दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसके जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...