back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक : टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में मनप्रीत और मैरीकॉम ने की भारतीय दल की अगुवाई

टोक्यो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ जहां उद्धाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने भारतीय दल की अगुवाई की। भारत ने इस बार 127 एथलीटों के साथ ओलंपिक में अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है। भारत की तरफ से 20 खिलाड़ी और छह अधिकारियों के साथ कुल 26 सदस्यीय भारतीय दल ने इसमें हिस्सा लिया। ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में जापान के सम्राट नारूहितो भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक के साथ मौजूद रहे। कोरोना के कारण ओलंपिक उद्धाटन समारोह का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया। ओलंपिक मार्च पास्ट के दौरान मनप्रीत और मैरीकॉम के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। मनप्रीत और मैरीकॉम के साथ भारत के अन्य खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी है, जबकि दल में छह अधिकारी शामिल हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵