back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी घुसपैठिए ने जीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

सांबा, 28 मई (हि.स.)। सीमा सुरक्षाबल के जवानों की गोली का निशाना बने पाकिस्तानी घुसपैठिए ने शुक्रवार को उपचार के दौरान जीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। भारतीय इलाके में घुसपैठ करने के प्रयास के दौरान इसे गोली लग गई थी। पाकिस्तान के लाहौर निवासी आसिम (27) पुत्र इशरार कासिम ने 18 मई को रात के अंधेरे में सांबा सेक्टर के बैनगलाड़ गांव की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान जब बीएसएफ की 48वीं बटालियन के जवानों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसे अपनी जगह खड़े रहकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रूका। उसने मौके से भागने का प्रयास किया जिसके चलते जवानों ने उस पर गोलियां चला दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल आसिम को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घुसपैठिए को पीठ पर गोली लगी थी। सांबा पुलिस ने उसके शव को जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

वायरल वीडियो में सीमा हैदर का दावा, “जान से मारने की मिली धमकी, सरकार के सपोर्ट से अब तक सुरक्षित”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान से भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵