back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्य अतिथि बनकर जयपुर पहुंचे गोबर के लड्डू गोपाल

जयपुर,26मार्च(हि.स.)। गोनंदी संरक्षण समिति और पांच्यावाला वैशाली नगर के विकास समितियों की ओर से होली आयोजन को लेकर पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें कोरोना गाइडलाइन की पूरी पालना करने का संकल्प लिया गया। वहीं इस बैठक में पहुंचे कृषि उपज मंडी के सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा नोहर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोबर के लड्डू गोपाल को लेकर पहुंचे। जिससे पहली बार गोबर के लड्डू गोपाल देखकर बैठक में उपस्थित सभी लोग अभिभूत हो गए। कृषि उपज मंडी के सचिव पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि गाय के गोबर से बने 11 लाख बड़कुलों की विशालतम होली वैशाली नगर के महाराणा प्रताप मार्ग, तलाई पांच्यावाला में आयोजित होनी हैं। इसके लिए शोभा यात्रा, फाग महोत्सव एवं भव्य होली महोत्सव सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिसमें होली के लिए अब तक कई गोशालाओं से गाय के गोबर के 4 लाख बड़कूले बनकर आ चुके हैं। समिति ने शेष बड़कूलों को लाने से रोक दिया हैं। बैठक में अब यह तय किया गया कि 27 मार्च को एक यात्रा ग्राम आसलपुर से पांच्यावाला बालाजी तक आएगी, जिसमें प्रत्येक ग्राम में प्रत्येक मंदिरों पर नारियल और बड़कूले भेंट किए जाएंगे, लेकिन अब यात्रा में वाहन अधिक नहीं रहेंगे। इसमें रथ पर भगवान की गोबर से बनी मूर्तियों के साथ गौ भक्त शिवजी राम कुमावत आएंगे। फाग महोत्सव सार्वजनिक स्थल के स्थान पर गौ भक्त सुनील चोपड़ा के परिवार द्वारा उनके स्थान पर किया जाएगा तथा उसमें भी सीमित संख्या में गोभक्त सम्मिलित होंगे। होलिका के दिन मध्याह्न 01.55 भद्रा उपरान्त ही होलिका पूजन किया जाएगा। 6:38 बजे होली का पूर्ण शास्त्रोक्त परंपरा से दहन और 7:30 बजे गाय के 500 लीटर दूध से एवं 15 लीटर गोघृत का आकाश से छिड़काव कर होली को ठंडा किया जाएगा तथा इसकी विभूति को गोभक्त एकत्र कर अपने शरीर पर लगाएंगे तथा घरों में छिड़काव करेंगे। परंतु समस्त प्रक्रिया गो भक्तों के घरों से ही संपन्न की जाएगी तथा किसी भी प्रकार से भीड़ इकट्ठी नहीं होगी। बैठक में सुनील चोपड़ा, महेंद्र लोहिया,हिम्मत सिंह, धनंजय सिंह और एडवोकेट लोकेश शर्मा सहित स्थानीय पार्षद गजेंद्र सिंह चिराणा सम्मिलित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories