back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माओवादी हमले में शहीद जवान शंभू रॉय के पार्थिव शरीर को त्रिपुरा हवाई अड्डे पर दी गई श्रद्धांजलि

– हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर भाग्यनगर स्थित पैतृक घर ले जाया गया अगरतला, 06 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते शहीद हुए त्रिपुरा के वीर सपूत सीआरपीएफ जवान शंभू राय का पार्थिव शरीर मंगलवार को अगरतला पहुंचा। एमबीबी हवाई अड्डे पर उन्हें शहीद को सांसद प्रतिमा भौमिक, विधायक डॉ. दिलीप दास और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। हवाई अड्डे से अंत्येष्टि क्रिया के लिए पार्थिव शरीर को उत्तरी त्रिपुरा जिलांतर्गत धर्मनगर के भाग्यनगर स्थित उनके घर ले जाया गया। शहीद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जवान के शव के त्रिपुरा पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार को शहीद जवान के पार्थिव शरीर पहुंचने पर एमबीबी एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी। सांसद प्रतिमा भौमिक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मंगलवार को सीआरपीएफ के आईजी ने कहा, मैं जवान शंभू रॉय की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि शंभू रॉय 210वीं कोबरा बटालियन में सेवारत थे। गत रविवार को सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। जवान शंभू रॉय ने वहां नक्सलियों के हमले में अपनी जान गंवा दी। उसी दिन 22 और सैनिकों ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि शहीद जवान शंभू राय का पार्थिव शरीर त्रिपुरा पहुंच गया है। मैं उनकी आत्मा की शाश्वत शांति की कामना करता हूं। शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद प्रतिमा भौमिक ने कहा, सीआरपीएफ के जवान शंभू रॉय ने मातृभूमि और हमारी रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मैं उन्हें नमन करती हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि मृत्यु हमेशा दुख लाती है। लेकिन हमें शंभू रॉय की वीरता पर गर्व है। पूरे देश को आज उन पर गर्व है। सांसद ने आज शहीद जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। विधायक डॉ. दिलीप दास ने कहा कि नक्सलियों की बर्बरता को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री से चरमपंथ को मिटाने का आह्वान किया। शहीद जवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/अरविंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...