back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

नई टिहरी, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल बौराड़ी में रक्तदान किया। जिले के हर मंडल से बड़ी संख्या मे भाजयुमो कार्यकर्ता नई टिहरी रक्तदान के लिए पहुंचे। ब्लड स्टोरेज 15 यूनिट की व्यवस्था होने पर एक दर्जन कार्यकर्ता ही रक्तदान कर पाये। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि जिला अस्पताल के डाक्टरों को भाजयुमो ने 100 कार्यकर्ताओं की सूची मोबाइल नंबर सहित सौंपकर अवगत कराया कि वे कभी जरूरत पड़ने पर रक्तदान को तैयार हैं। परमवीर पंवार ने कहा कि इस वक्त कोरोना की इस दूसरी भयावह लहर में दुःखद घटनाएं सामने आ रही हैं, खून की कमी के चलते कई लोगों को जान गवानी पड़ती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए भाजयुमो प्रदेश स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत आज भाजयुमो टिहरी गढ़वाल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आज प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन होना एक सुखद संयोग है। रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री नरेश पँवार, मनीष राणा, अनिल चौहान, राकेश राणा, धनवीर रावत, दिनेश भंडारी, पंकज बरवान, विकास डोभाल ,प्रभाकर भट्ट, चन्द्रशेखर पैन्यूली आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵