back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर मारा गया

आगरा, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आगरा के जगनेर इलाके में गुरुवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार गैंगस्टर बदन सिंह और उसका साथी मारा गया। बदन सिंह पिछले सप्ताह आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण का मुख्य आरोपी था। बाद में उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने पीड़ित डॉक्टर को चंबल के बीहड़ों से बचाया। महानिरीक्षक रेंज नवीन अरोड़ा के अनुसार, पुलिस आगरा-राजस्थान सीमा की जांच कर रही थी, तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका। बाइक सवारों ने फायरिंग की और तेजी से भागने का प्रयास किया। उन्हें एक वन क्षेत्र के पास रोक लिया गया और पुलिस के साथ गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. मुनिराज ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान बदन सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। राजस्थान निवासी बदन सिंह के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक बदन सिंह पेशे से अपराधी था और अपहरण और दूसरे जघन्य अपराध करता था। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵