back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग : बिना पर्ची सर्दी-खांसी दवा बेच रहे पांच मेडिकल दुकानों पर पेंडमिक एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग, 26 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर डाॅ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर बिना पर्ची सर्दी-खांसी की दवा बेच रहे मेडिकल दुकान पर शुक्रवार को ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कार्रवाई की। आज विभाग के विभिन्न दस्तों ने जिले के विभिन्न मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। दस्ते में शामिल खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षकों में बृजराज सिंह ईश्वरी नारायण सिंह गायत्री पटेल पितांबर साहू वह आस्था वर्मा शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई शाप ऐसे थे जहाँ पर्ची दिखाने पर ही सर्दी खांसी की दवाई दी जा रही थी। वहीं पर कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर भी थे जहाँ पर बगैर पर्ची के ही दवा दी जा रही थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पर पैनडेमिक एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जिन मेडिकल स्टोर्स पर बगैर पर्ची के दवा बेचने के मामले में कार्रवाई की गई। उनमें न्यू मालू मेडिकल स्टोर जेल रोड पद्मनाभपुर, न्यू वीवाई मेडिकोज पद्मनाभपुर, दुर्ग, बीडी मेडिकोज बस स्टैंड दुर्ग, गोयल मेडिकल स्टोर न्यू खुर्सीपार, भवानी मेडिकोज न्यू खुर्सीपार शामिल हैं। इन दुकानों को बंद कराया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की थी। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि बिना पर्ची दवा न दें। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: उत्तर भारत में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, सर्दी का असर हुआ तेज, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर भारत में इस वक्त सर्दी अपने पूरे रंग में दिखाई दे रही है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...