back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेफ्टिनेंट जनरल अनंथानारायण बने राइजिंग स्टार के 16वें कोर कमांडर

– लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी से लिया कार्यभार जम्मू 26 मार्च (हि.स.)। जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की पश्चिमी कमान की राइजिंग स्टार कोर का कार्यभार लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंथानारायण ने कोर कमांडर के रूप में संभाल लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी कोर मुख्यालय योल कैंप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी से शुक्रवार को संभाली। राइजिंग स्टार कोर की टाइगर डिवीजन जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने में सीमा सुरक्षा बल का पूरा सहयोग दे रही है। राइजिंग स्टार कोर के 16वें कोर कमांडर का पदभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अनंथानारायण सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। एनडीए के छात्र रहे कोर कमांडर दिसम्बर,1984 में सेना की 8 गोरखा राइफल्स में युवा अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। अपने 36 साल के कार्यकाल के दौरान वह चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली इन्फैंट्री डिवीजन की भी कमान संभाल चुके हैं। वह सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। नए कोर कमांडर डिफेंस सर्विस स्टाफ कोर्स, हायर कमांडर कोर्स के साथ सैन्य प्रबंधन के कई अहम कोर्स भी कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵