back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

शाहजहांपुर, 28 मई (हि.स.)। जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने अवैध शस्त्र बना रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्र और उनको बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात थाना सेरामऊ दक्षिणी कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस टीम के गस्त पर थे। सूचना पर रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने भरगवा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर दबिश दी। अवैध शस्त्र बना रहे ग्राम भरगवां निवासी सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बने अधबने शस्त्रों व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर सुखदेव को जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵