back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र: श्योपुर जिले में शिक्षक का अपहरण, सर्चिंग में जुटी पुलिस

श्योपुर, 25 मार्च (हि.स.)। जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसा का पुरा सहराना गांव के स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे एक शिक्षक का गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लिया। कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों द्वारा शिक्षक को जंगल में ले जाते देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को सडक़ किनारे जंगल में शिक्षक की बाइक बरामद हुई है। शिक्षक की तलाश में पुलिस द्वारा जंगल में सर्चिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सबलगढ़ निवासी पवन गुप्ता विजयपुर क्षेत्र के ग्राम बीसा का पुरा सहराना के स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। वह रोजाना बाइक से स्कूल आते-जाते हैं। गुरुवार को भी रोजाना की तरह सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात बंदूक धारी बदमाशों ने उसे रोक लिया और अपहरण कर अपने साथ जंगल में ले गए। राहगीरों ने शिक्षक का अपहरण होते देख पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में शिक्षक की तलाश शुरू की। जानकारी मिलते ही विजयपुर बीआरसी राहुल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। बीआरसी राहुल शर्मा ने बताया कि शिक्षक पवन गुप्ता अपनी बाइक से स्कूल पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट कर करते हुए अपने साथ ले गए। शिक्षक की बाइक रास्ते में पड़ी हुई मिली है। वहीं, विजयपुर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि शिक्षक को कुछ लोगों द्वारा ले जाने की सूचना मिली है। शिक्षक की बाइक रास्ते में मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जंगल में शिक्षक की तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵