back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में गंगा नदी के जिक्र पर डीएमके सांसद विल्सन हैरान

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। डीएमके के राज्यसभा सदस्य पी. विल्सन यह सोच कर हैरान है कि गंगा नदी तमिलनाडु के किस हिस्से में बह रही है, क्योंकि राज्य में खर्च किए गए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड में स्वच्छ गंगा फंड का जिक्र है। विल्सन ने तमिलनाडु में खर्च किए गए सीएसआर फंड की राशि और उन परियोजनाओं पर सवाल उठाया, जहां इसे खर्च किया गया था। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने लिखित जवाब में सीएसआर योजना को नियंत्रित करने वाले कानून की व्याख्या करते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा अपने बोर्ड के फैसले के अनुसार धन खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 18 के दौरान तमिलनाडु में खर्च किए गए सीएसआर की राशि 627.75 करोड़ रुपये (1,305 कंपनियां), वित्त वर्ष 2019 में 829.27 करोड़ रुपये (1,453 कंपनियां) और वित्त वर्ष 2020 में 919.05 करोड़ रुपये (1,316 कंपनियां) थी। खर्च किए गए सीएसआर फंड के क्षेत्रवार बंटवारे के संबंध में, वित्त वर्ष 2020 के लिए स्वच्छ गंगा कोष के लिए 0.26 करोड़ रुपये की राशि का उल्लेख किया गया है और वित्त वर्ष 2018 और 2019 के लिए क्रमश: 0.13 करोड़ रुपये का उल्लेख किया गया है। विल्सन ने ट्वीट किया, टीएन में सीएसआर फंड के आवंटन पर मेरे सवाल के लिए, माननीय मंत्री ने जवाब दिया है कि टीएन फंड का एक हिस्सा स्वच्छ गंगा फंड के लिए इस्तेमाल किया गया है। मुझे नहीं पता था कि गंगा तमिलनाडु में बहती है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵