back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि जो लोग जमाखोरी और मिलावटखोरी कर लाभ कमा रहे हैं उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उनकी सभी बेनामी संपत्ति जब्त की जाए। याचिका बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार लॉ कमीशन के जरिये जमाखोरी और मुनाफाखोरी से संबंधित सभी देशों के कानूनों की पड़ताल करे और भारतीय दंड संहिता में भी वैसे कानून जोड़े जाएं। याचिका में कहा गया है कि जमाखोरी, मुनाफाखोरी और मिलावट करनेवालों के खिलाफ जो अलग-अलग सजाओं का प्रावधान है उसे एक-एक कर देने का प्रावधान किया जाए। याचिका में कहा गया है कि खबरों के जरिये ये पता चला कि वर्तमान संकट के दौरान आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिले और उसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हजारों लोगों की मौत सड़कों पर या वाहनों में अस्पताल परिसर में इलाज की आस में हो गई। ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो नागरिकों की रक्षा करे और वो इसमें विफल रही है। इस दौरान लोगों ने दवाइयों और उपकरणों की जमाखोरी की और उसकी कालाबाजारी कर मुनाफा कमाया। पुलिस ने ऐसे कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और दवाइयां और उपकरण जब्त किए। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵