back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई की मांग पर कार्यकर्ताओं ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

सहरसा,27 मई(हि.स.)। जिले में चक्रवाती तूफान के कारण खराब मौसम के बाबजूद गुरुवार को जन अधिकार पार्टी ने जिले सहित पूरे राज्य में पप्पू यादव की रिहाई के लिए अर्द्धनग्न प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जन अधिकार पार्टी ने शिवपुरी मोहल्ला स्थित जिलाध्यक्ष निवास से निकलकर कचहरी चौक तक अर्धनग्न प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि हम लोगों को न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है।जिसके तहत हम लोग अपने नेता की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।जबकि यह डबल इंजन की सरकार जाप के संरक्षक पप्पू यादव को रिहा नहीं करेंगे तब तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा। जाप युवा परिषद जिलाध्यक्ष समीर पाठक ने कहा कि पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में 14 दिन हो गया है।जबकि पूरा देश और बिहार इस महामारी से त्रस्त है।कोई भी नेता अपने अपने घर से बाहर निकलने का काम नहीं कर रहा है।महामारी के दौरान एकमात्र पप्पू यादव थे जो सभी अस्पताल में जाकर सभी बीमार लोगों को मदद करने का काम कर रहे थे। भाजपा के नेता जो एंबुलेंस को अपने घर में छुपा कर रखे थे। आज वह दिल्ली में ऐसो आराम की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। गरीब जनता बीमार परिजनों को ठेला रिक्शा और कंधे पर अपने बुजुर्ग माता-पिता को अस्पताल ले जाने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के उस नेता को नीतीश कुमार ने जेल में ना डाल कर पप्पू यादव को 32 साल पुराने मामले में जेल में डाला है जो कि काफी निंदनीय है। जन अधिकार पार्टी सेवा और संघर्ष में विश्वास रखती हैं और न्यायालय पर पूर्ण आस्था रखते हुए हम लोग करोना काल में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पप्पू यादव की रिहाई के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सेवा का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जब तक इनकी रिहाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने BJP के विरोधी से मिलाया हाथ, उल्हासनगर में बढ़ सकता है महायुति के बीच तनाव

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़ सामने आया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...