back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर आयुष रक्षा किट रथ को किया रवाना

गोपेश्वर, 27 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरुवार को आयुष रक्षा कार्यक्रम के तहत आयुष रक्षा किट रथ को हरी झंडी दिखाकर क्लेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आयुष रथ के माध्यम से आयुष किट का वितरण एवं घरेलू उपचार के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम में इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए फ्रंट लाइन वर्कस, होम आइसोलेट मरीजों, संपर्क में आए हाई रिस्क व्यक्तियों एवं जन सामान्य को आयुष किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एसके रतूड़ी ने बताया कि चमोली के फ्रंट लाइन वर्कर के लिए दस हजार आयुष किट का वितरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से चार हजार किट अब तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्रत्येक किट में एक व्यक्ति के लिए 15 दिनों के लिए गिलोय, वासा, त्रिकूट, तुलसी व मुलेठी से निर्मित आयुष रक्षा कूका क्वाथ चूर्ण, संशमनी वटी व अश्वगंधा वटी रखी गई है। कूका क्वाथ चूर्ण का काड़ी खांसी, जुकाम से निजात दिलाता है वहीं संशमनी वटी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा अश्वगंधा वटी शारीरिक ताकत बढ़ाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका इम्यूनिटी पावर बढ़ाना और मानसिक बल को मजबूत बनाए रखना है। आयुष रक्षा किट इम्युनिटी पावर बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए लोगों को आयुर्वेदिक आहार व्यवहार अपनाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही योग करने की भी लोगों को सलाह दी है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Advertisementspot_img

Also Read:

CDS अनिल चौहान का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, ‘खोखले दावों से नहीं जीती जाती जंग’, आसिम मुनीर को घेरा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को युवा सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵