back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : लोक सेवाएं, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर रोक

लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सरकारी सेवाओं में छह माह के लिए किसी तरह के हड़ताल पर रोक लगा दी है। सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम- 1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं में छह माह के लिए हड़ताल पर रोक सम्बन्धी आदेश निर्गत कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक, मुकुल सिंघल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के कार्य-कलापों से सम्बन्धित किसी लोक सेवा, राज्य सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम के अधीन किसी सेवा तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन किसी सेवा में कायर्रत कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर छह माह के लिए रोक लगाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

UP: 21 साल से कम उम्र वालों को नहीं मिलेगी शराब, पब-बार संचालकों पर सख्ती शुरू, ये नियम हुआ लागू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में अब शराब को लेकर नियम और सख्त कर दिए गए हैं।...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵