back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिगंबर सेवा समिति ने ग्रामीणों को बांटे मेडिकल उपकरण

नई टिहरी, 27 मई (हि.स.)। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते श्री दिगंबर प्रसाद सेवा समिति ने देवप्रयाग से सटे पौड़ी और टिहरी जिले के 17 गांवों में ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मामीटर वितरित किये। साथ ही एक हजार मास्क भी बांटे। देवप्रयाग निवासी समाज सेवी स्व दिगंबर प्रसाद भट्ट की स्मृति में गठित सेवा समिति के सदस्य सौमित्र भट्ट ने कहा कि मेडिकल उपकरणों के अभाव में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार लोगों के ऑक्सीजन स्तर व बुखार की समय पर जांच नहीं हो पा रही है। इससे उनके उपचार में देरी होने की बात सामने आ रही है। जिसको देखते समिति द्वारा 50 ऑक्सीमीटर व 50 डिजिटल थर्मामीटर क्षेत्र के 17 ग्राम प्रधानों को दिये गए हैं। समिति सदस्य भारतेंदु भट्ट को श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी व आशीष कोटियाल, गौरव पंचभैया, श्रीकांत बडोलाम आदि ने सहयोग करने को कहा है। ग्राम प्रधानों ने कोरोना की पहचान करने में इन उपकरणों को बहुत उपयोगी बताते समिति का आभार जताया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵