back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने हरी झंडी दिखा वैक्सीन एक्सप्रेस किया रवाना

नवादा, 27 मई(हि स)। कोरोना निरोधी टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के उद्देश से नवादा के डीएम यशपाल मीणा ने गुरुवार को समाहरणालय में हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन एक्सप्रेस को रवाना किया ।जो जिले के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीण इलाकों में घूम- घूम कर ग्रामीणों को टीकालगाएगा । डीएम ने भीषण वर्षा के बावजूद छाता लगाकर ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर टीकाकरण का जायजा भी लिया। डीएम मीणा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम टीकाकरण ही है ।जब तक शत-प्रतिशत समाज के लोग टीक कृत नहीं होंगे तब तक कोरोना महामारी पर पूर्ण नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है ।उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों से एकजुट होकर कोरोना टीके लगवाने के लिए जागरूकता पैदा करने का भी आह्वान किया है। डीएम ने कहा है कि टीकाकरण पूर्ण सुरक्षित है ।इसका किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है। महामारी से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम टीकाकरण ही है ।इसके बाद वायरस का असर कम या फिर तो नहीं के बराबर ही होता है। डीएम ने जिले के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सजगता के साथ टीकाकरण में अपना योगदान सुनिश्चित करें ।साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों को भी कोरोना वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵